Kuch Alfaaz

अब भी ये मसरूफ़ दुनिया सुस्त है रफ़्तार में कल की ख़बरें पढ़ रही है आज के अख़बार में एक घर की चार दीवारी में गुम हैं दो मकान रोज़ ईंटें उग रही हैं पांचवी दीवार में उस हसीं चहरे पे क़ाबिज़ ज़ुल्फ़ से लड़ना है तो आइने से धार करिए धूप की तलवार में इन के अंदर मौत का डर डाल ये मासूम लोग सुनते आए हैं कि सब जाइज़ है जंग और प्यार में

WhatsAppXTelegram
Create Image