Kuch Alfaaz

अजीब थी वो अजब तरह चाहता था मैं वो बात करती थी और ख़्वाब देखता था मैं विसाल का हो कि उस के फ़िराक़ का मौसम वो लज़्ज़तें थीं कि अंदर से टूटता था मैं चढ़ा हुआ था वो नश्शा कि कम न होता था हज़ार बार उभरता था डूबता था मैं बदन का खेल थीं उस की मोहब्बतें लेकिन जो भेद जिस्म के थे जाँ से खोलता था मैं फिर इस तरह कभी सोया न इस तरह जागा कि रूह नींद में थी और जागता था मैं कहाँ शिकस्त हुई और कहाँ सिला पाया किसी का इश्क़ किसी से निबाहता था मैं मैं अहल-ए-ज़र के मुक़ाबिल में था फ़क़त शाएर मगर मैं जीत गया लफ़्ज़ हारता था मैं

WhatsAppXTelegram
Create Image