Kuch Alfaaz

अपनी औक़ात पर उतर आए यार भी घात पर उतर आए पहले मेरा हुनर खँगाला और फिर मेरी ज़ात पर उतर आए रंग कच्चे थे सारे तितली के सो मेरे हाथ पर उतर आए मैं दलीलों से बात करता हूँ आप आयात पर उतर आए

WhatsAppXTelegram
Create Image