चलो हम ही पहल कर दें कि हम से बद-गुमाँ क्यूँँ हो कोई रिश्ता ज़रा सी ज़िद की ख़ातिर राएगाँ क्यूँँ हो मैं ज़िंदा हूँ तो इस ज़िंदा-ज़मीरी की बदौलत ही जो बोले तेरे लहजे में भला मेरी ज़बाँ क्यूँँ हो सवाल आख़िर ये इक दिन देखना हम ही उठाएँगे न समझे जो ज़मीं के ग़म वो अपना आसमाँ क्यूँँ हो हमारी गुफ़्तुगू की और भी सम्तें बहुत सी हैं किसी का दिल दुखाने ही को फिर अपनी ज़बाँ क्यूँँ हो बिखर कर रह गया हम सेायगी का ख़्वाब ही वर्ना दिए इस घर में रौशन हों तो उस घर में धुआँ क्यूँँ हो मोहब्बत आसमाँ को जब ज़मीं करने की ज़िद ठहरी तो फिर बुज़दिल उसूलों की शराफ़त दरमियाँ क्यूँँ हो उम्मीदें सारी दुनिया से 'वसीम' और ख़ुद में ऐसे ग़म किसी पे कुछ न ज़ाहिर हो तो कोई मेहरबाँ क्यूँँ हो
Create Image