छुप के दुनिया से सवाद-ए-दिल-ए-ख़ामोश में आ आ यहाँ तू मिरी तरसी हुई आग़ोश में आ और दुनिया में कहीं तेरा ठिकाना ही नहीं ऐ मिरे दिल की तमन्ना लब-ए-ख़ामोश में आ मय-ए-रंगीं पस-ए-मीना से इशारे कब तक एक दिन साग़र-ए-रिंदान-ए-बला-नोश में आ इश्क़ करता है तो फिर इश्क़ की तौहीन न कर या तो बेहोश न हो हो तो न फिर होश में आ तू बदल दे न कहीं जौहर-ए-इंसाँ का भी रंग ऐ ज़माने के लहू देख न यूँँ जोश में आ देख क्या दाम लगाती है निगाह-ए-'मुल्ला' कभी ऐ ग़ुंचा-ए-तर दस्त-ए-गुल-अफ़रोश में आ
Create Image