Kuch Alfaaz

धी में धी में कहता क्या है शोर मचा ये हाकिम ऊँचा सुनता है शोर मचा गूँगों में रह कर गूंगा हो जाएगा तू तो शोर मचा सकता है शोर मचा ख़ामोशी बद- शगुनी ले कर आती है शोर बड़ा अच्छा होता है शोर मचा बोल नहीं सकते हैं जो सब मुर्दा हैं तू बतला दे तू ज़िंदा है शोर मचा ज़ेहन तो बोलेगा चुप रहना बेहतर है तू वो कर जो दिल कहता है शोर मचा दस्तक से जब हक़ का दरवाज़ा न खुले शोर मचाने से खुलता है शोर मचा

Varun Anand
WhatsAppXTelegram
Create Image