Kuch Alfaaz

दिल की गली में चाँद निकलता रहता है एक दिया उम्मीद का जलता रहता है जैसे जैसे यादों की लौ बढ़ती है वैसे वैसे जिस्म पिघलता रहता है सरगोशी को कान तरसते रहते हैं सन्नाटा आवाज़ में ढलता रहता है मंज़र मंज़र जी लो जितना जी पाओ मौसम पल पल रंग बदलता रहता है राख हुई जाती है सारी हरियाली आँखों में जंगल सा जलता रहता है तुम जो गए तो भूल गए सारी बातें वैसे दिल में क्या क्या चलता रहता है

Azhar Iqbal
WhatsAppXTelegram
Create Image