Kuch Alfaaz

दिए बुझे हैं मगर दूर तक उजाला है ये आप आए हैं या दिन निकलने वाला है ख़याल में भी तेरा अक़्स देखने के बा'द जो शख़्स होश गँवा दे वो दोश वाला है जवाब देने के अन्दाज़ भी निराले हैं सलाम करने का अन्दाज़ भी निराला है सुनहरी धूप है सदक़ा तेरे तबस्सुम का ये चाँदनी तेरी परछाईं का उजाला है है तेरे पैरों की आहट ज़मीन की गर्दिश ये आ समाँ तेरी अँगड़ाई का हवाला है

Rahat Indori
WhatsAppXTelegram
Create Image