Kuch Alfaaz

दोस्त क्या ख़ूब वफ़ाओं का सिला देते हैं हर नए मोड़ पर एक ज़ख़्म नया देते हैं तुम से तो ख़ैर घड़ी-भर की मुलाक़ात रही लोग सदियों की रफ़ाक़त को भुला देते हैं कैसे मुमकिन है कि धुआँ भी न हो और दिल भी जले चोट पड़ती है तो पत्थर भी सदा देते हैं कौन होता है मुसीबत में किसी का ऐ दोस्त आग लगती है तो पत्ते भी हवा देते हैं जिन पे होता है बहुत दिल को भरोसा 'ताबिश' वक़्त पड़ने पे वही लोग दग़ा देते हैं

WhatsAppXTelegram
Create Image