Kuch Alfaaz

दुनिया में और वक़्त बिताने का मन नहीं लेकिन ख़ुदा के पास भी जाने का मन नहीं बैठे हैं और ख़ाक हुए जा रहे हैं हम फिर भी तिरे दयार से जाने का मन नहीं मन कह रहा है आज हक़ीक़त करें बयाँ लेकिन तिरे ख़िलाफ़ भी जाने का मन नहीं मजबूर हो के उस से गले मिल रहे हैं हम वो जिस सेे हम को हाथ मिलाने का मन नहीं कर सकता हूँ मैं बंद भी कश्ती का वो सूराख़ पर आज अपनी जान बचाने का मन नहीं इक रोग है जो तुझ को बताना नहीं कभी इक ज़ख़्म है जो तुझ को दिखाने का मन नहीं

Varun Anand
WhatsAppXTelegram
Create Image