दूर जाने की बात मत करना दिल दुखाने की बात मत करना तुम हमारे हो हम तुम्हारे हैं अब ज़माने की बात मत करना एक दूजे के दिल में रहना है आशियाने की बात मत करना हम तुम्हें याद कर के जीते हैं भूल जाने की बात मत करना आज मुद्दत के बा'द आए हो जल्दी जाने की बात मत करना तुम जहाँ छोड़ कर गए थे हमें उस ठिकाने की बात मत करना अब न रूठेंगे हम कभी 'तलहा' तुम सताने की बात मत करना
Create Image