Kuch Alfaaz

एक परवाज़ दिखाई दी है तेरी आवाज़ सुनाई दी है सिर्फ़ इक सफ़्हा पलट कर उस ने सारी बातों की सफ़ाई दी है फिर वहीं लौट के जाना होगा यार ने कैसी रिहाई दी है जिस की आँखों में कटी थीं सदियाँ उस ने सदियों की जुदाई दी है ज़िंदगी पर भी कोई ज़ोर नहीं दिल ने हर चीज़ पराई दी है आग में क्या क्या जला है शब भर कितनी ख़ुश-रंग दिखाई दी है

Gulzar
WhatsAppXTelegram
Create Image