Kuch Alfaaz

एक तारीख़ मुक़र्रर पे तो हर माह मिले जैसे दफ़्तर में किसी शख़्स को तनख़्वाह मिले रंग उखड़ जाए तो ज़ाहिर हो पलस्तर की नमी क़हक़हा खोद के देखो तो तुम्हें आह मिले जम्अ''' थे रात मिरे घर तिरे ठुकराए हुए एक दरगाह पे सब राँदा-ए-दरगाह मिले मैं तो इक आम सिपाही था हिफ़ाज़त के लिए शाह-ज़ादी ये तिरा हक़ था तुझे शाह मिले एक उदासी के जज़ीरे पे हूँ अश्कों में घिरा मैं निकल जाऊँ अगर ख़ुश्क गुज़रगाह मिले इक मुलाक़ात के टलने की ख़बर ऐसे लगी जैसे मज़दूर को हड़ताल की अफ़्वाह मिले घर पहुँचने की न जल्दी न तमन्ना है कोई जिस ने मिलना हो मुझे आए सर-ए-राह मिले

Umair Najmi
WhatsAppXTelegram
Create Image