Kuch Alfaaz

ग़ैर की बातों का आख़िर ऐतिबार आ ही गया मेरी जानिब से तेरे दिल में ग़ुबार आ ही गया जानता था खा रहा है बे-वफ़ा झूठी क़सम सादगी देखो कि फिर भी ऐतिबार आ ही गया पूछने वालों से तो मैं ने छुपाया दिल का राज़ फिर भी तेरा नाम लब पे एक बार आ ही गया तू न आया ओ वफ़ा दुश्मन तो क्या हम मर गए चंद दिन तड़पा किए आख़िर क़रार आ ही गया जी में था ऐ 'हश्र' उस से अब न बोलेंगे कभी बे-वफ़ा जब सामने आया तो प्यार आ ही गया

WhatsAppXTelegram
Create Image