Kuch Alfaaz

गली गली मिरी याद बिछी है प्यारे रस्ता देख के चल मुझ से इतनी वहशत है तो मेरी हदों से दूर निकल एक समय तिरा फूल सा नाज़ुक हाथ था मेरे शानों पर एक ये वक़्त कि मैं तन्हा और दुख के काँटों का जंगल याद है अब तक तुझ से बिछड़ने की वो अँधेरी शाम मुझे तू ख़ामोश खड़ा था लेकिन बातें करता था काजल मैं तो एक नई दुनिया की धुन में भटकता फिरता हूँ मेरी तुझ से कैसे निभेगी एक हैं तेरे फ़िक्र ओ अमल मेरा मुँह क्या देख रहा है देख इस काली रात को देख मैं वही तेरा हमराही हूँ साथ मिरे चलना हो तो चल

Nasir Kazmi
WhatsAppXTelegram
Create Image