Kuch Alfaaz

पूरी बात कहने की कब मुझे इजाज़त है पूरी बात सुनने की आप को क्या ज़रूरत है आप इल्म के दाई' आप सोच के रहबर आप ही मोहब्बत के क़ाएदे बनाते हैं आप ही रिफ़ाक़त के सब हुनर बताते हैं आप के तबस्सुम को मैं ने गर कभी खोजा पिछले कितने जन्मों के इश्क़ के खंडर निकले आँ-जनाब के सारे दर्द मो'तबर निकले आप मुस्कुराते हैं मुस्कुराते रहिए तो पूरी बात कहने की कब मुझे इजाज़त है मैं कि एक औरत हूँ या कि फिर मोहब्बत हूँ आधी बात कहती हूँ पूरा दुख उठाती हूँ

Uzma Naqvi
WhatsAppXTelegram
Create Image