Kuch Alfaaz

ये तुम सब कि जिन के सरों में जवानी का ख़ूँ लहलहाता है मुझ से रसीद अपनी मेहनत की भी लेते जाओ मोहब्बत के बारे में जो भी किसी ने बताया है पूरी हक़ीक़त नहीं क्यूँँकि चाहत रिवायत नहीं तज्रबा है हक़ीक़त में हर आदमी मोहतरम है वो ख़ुद उस की जब तक न तरदीद कर दे ये पहले भी मैं ने कहा था तुम्हारे लबों से जो कानों को पहुँचे वो हर्फ़ इस्म-ए-आज़म हो देखो वही जिस में कल की बशारत हिदायत हर इक ख़ैर की ताज़ा एहसास की रौशनी हो जो कानों में उतरे तुम उस में से अमृत निथारो कि अमृत में दिल रूह और ज़ह्न की तीस बीमारियों की शिफ़ा है ज़बाँ पर वो तासीर रखना कि जिस से ज़माने को ख़ुद अपनी पहचान हो अपने हर इल्म को आप ही देखना और अपनी ज़बाँ से ही पढ़ना ज़माने को छूना कि हर नस्ल ने जो हक़ाएक़ तराशे वो अपने ही हाथों घड़े हैं कि हर अहद ने आग को छू के ही आग माना ये तुम भी करोगे ये सब तुम भी करना किताबों को बस सूँघना छोड़ देना ये कुल्ली सदाक़त नहीं हैं तुम्हारे ज़माने से पहले के लिखे हुए नादिर औराक़ कल की हर इक पेश-बीनी से आरी हैं इन सब किताबों के पहले वरक़ सिर्फ़ इस वास्ते ख़ाली रक्खे गए हैं कि तुम इन पे अपने ज़माने की सच्चाइयाँ लिख के जाओ हम ऐसों की ख़ातिर जिन्हें कल तुम्हारा लिखा पढ़ के फिर याद करना है आते हुओं को सुनाना है

Ehsan Akbar
WhatsAppXTelegram
Create Image