Kuch Alfaaz

जिन पर मेरा दिल धड़का था वो सब बातें दोहराते हो वो जाने कैसी लड़की है तुम अब जिस के घर जाते हो मुझ से कहते थे बिन काजल अच्छी लगती हैं मेरी आँखें तुम अब जिस के घर जाते हो कैसी होंगी उस की आँखें तन्हाई में खोई-खोई नाज़ुक सपने बुनती होगी तुम अब जिस के घर जाते हो क्या वो मुझ से अच्छी होगी

Fahmida Riaz
WhatsAppXTelegram
Create Image