Kuch Alfaaz

ज़ात की आसूदगी के सब जतन करता रहूँ ताएरों के संग उड़ कर आसमाँ की झिलमिलाती नीलगूँ सी गोद में इख़्लास की गर्मी मोहब्बत की तपिश को हर घड़ी मैं ढूँढ़ता फिरता रहूँ या कभी अपने ख़यालों की रिदा ओढ़े मैं धरती के खुले सीने पे सर रख कर और अपनी बाँहें उस के गर्द लिपटाने की कोशिश में जहाँ भर के गिले-शिकवे घने बालों में आँखों से छिने मोती समझ के डालता जाया करूँँ या कभी मैं ना-रसाई के समुंदर में किसी छोटी सी मछली की तरह अपने तहफ़्फ़ुज़ और अपनी ज़िंदगानी को ख़ुशी के ख़ूब-सूरत आसमानी सात रंगों के किसी नादीदा साँचे में बदल देने का ऐसा मक्र-ओ-फ़न करता रहूँ ज़ात की आसूदगी के सब जतन करता रहूँ

Jamshed Afaq
WhatsAppXTelegram
Create Image