Kuch Alfaaz

अब सो जाओ और अपने हाथ को मेरे हाथ में रहने दो तुम चाँद से माथे वाले हो और अच्छी क़िस्मत रखते हो बच्चे की सौ भोली सूरत अब तक ज़िद करने की आदत कुछ खोई खोई सी बातें कुछ सीने में चुभती यादें अब इन्हें भुला दो सो जाओ और अपने हाथ को मेरे हाथ में रहने दो सो जाओ तुम शहज़ादे हो और कितने ढेरों प्यारे हो अच्छा तो कोई और भी थी अच्छा फिर बात कहाँ निकली कुछ और भी यादें बचपन की कुछ अपने घर के आँगन की सब बतला दो फिर सो जाओ और अपने हाथ को मेरे हाथ में रहने दो ये ठंडी साँस हवाओं की ये झिलमिल करती ख़ामोशी ये ढलती रात सितारों की बीते न कभी तुम सो जाओ और अपने हाथ को मेरे हाथ में रहने दो

Fahmida Riaz
WhatsAppXTelegram
Create Image