अधूरा सफ़र तुम्हारे ख़्वाब की प्यासी मेरी आँखें ने पूछा है कि मैं ने टूटते तारों से तुम को क्यूँ नहीं माँगा ख़ुदा के दर पे जा कर अपने सर को क्यूँ नहीं फोड़ा उन्हें लगता है मुझ को इश्क़ करना ही नहीं आया तुम इक दिन रू-ब-रू आ कर कोई क़िस्सा सुना दो ना मुझे तो कुछ समझ आता नहीं उन को बताएं क्या गुजरते वक़्त रस्तों से दरख़्तों ने मुझे टोका कि जिन के छांव में हम ने कभी सपने उगाए थे खिजां सी छा गई उन पर अकेला देख कर मुझ को बहुत अफ़सोस था उन को कि अपने इश्क़ के सपने मुहब्बत की बहारों के बिना वो टूट कर बिखरे सितारे काली रातों के अमावस का वो काला चाँद अभी भी तुझ सेे मेरे बस्ल के सपने सजाते हैं यक़ीं उन को है अब भी फिर से तू मेरी हो जाएगी मगर मुझ को नहीं लगता कि अब तेरा इरादा है अगर तेरा इरादा हो भी जाए फिर भी मत आना अगर तुम लौट के आए तो फिर जाने नहीं दूँगा परिंदे की तरह तुम को मैं ख़ुद में क़ैद कर लूंगा सफ़र वो जिन को मिल कर के हमें अंजाम देना था मुकम्मल इश्क़ कर, जिन को हमें ईनाम देना था हमारी राह तकते आँख से महरूम हो बैठे भटकते फिर रहें हैं अब किसी अंजान रस्ते पर सभी से पूछते तेरी गली तेरा पता-ओ-दर उन्हें लगता है ये तू बात उन की मान जाएगी हमारी ज़िन्दगी में फिर तू वापस लौट आएगी
Create Image