Kuch Alfaaz

प्यारा प्यारा भोला बचपन खेला जो माँ बाप के आँगन प्यारी भोली बातें इस की सपनों वाली रातें इस की पानी को कहता है मानी दौड़ के लाए उस की नानी रोटी माँगे आटी कह कर दोस्ती तोड़े कट्टी कह कर ज़िद पर अपनी जब आ जाए अपनी सी कर के वो दिखाए प्यारे प्यारे इस के खिलौने खेले गुड्डू और सलोने सब पे हुकूमत इस की रहती कोई बात न इस की टलती गिरता पड़ता और सँभलता रोता-धोता और मचलता

WhatsAppXTelegram
Create Image