Kuch Alfaaz

बार बार क्यूँ आती चिड़िया बार बार क्यूँ आती चिड़िया आ कर क्यूँ उड़ जाती चिड़िया हाँ हाँ देखो 'रूही' आपा तिनके चोंच में लाती चिड़िया मौसम जब बरसात का आता घर अपना है बनाती चिड़िया घोंसले में जब अंडे देती कहीं न आती जाती चिड़िया अंडे से जब बच्चे निकलें सारा ध्यान लगाती चिड़िया बच्चे जूँ-ही चूँ चूँ करते दाना उन्हें खिलाती चिड़िया बच्चों को जब प्यास लगे तो चोंच में पानी लाती चिड़िया पँख निकलने लगते हैं जब उड़ना उन्हें सिखाती चिड़िया जूँ-ही बच्चे उड़ने लगते दूर कहीं उड़ जाती चिड़िया इस से कुछ तो सीखो बच्चो सबक़ कोई दे जाती चिड़िया

WhatsAppXTelegram
Create Image