Kuch Alfaaz

बतख़ का इक बच्चा पकड़े आँगन से इक बिल्ली भागी बिल्ली पीछे कुत्ता दौड़ा चुन्नू मुन्नू गुड्डू पप्पू कल्लू सल्लू सारे बच्चे बल्ला ले कर पीछे दौड़े साथ में दौड़ें शन्नो अप्पी गुड्डा गुड्डी ले कर अपने नन्ही मुन्नी चुन्नी दौड़ी अब्बा दौड़े अम्मी दौड़ीं दौड़े डब्बू चच्चा भी अच्छन भाई कल्लन भाई छुट्टन भाई मनन्न भाई पीछे पीछे वो भी दौड़े बिल्ली रुक कर ग़ुर्राई शे'र की ख़ाला लहराई आँखें अपनी चमकाईं नीली तोपें दमकाईं हिम्मत सब की थर्राई सूरत इक इक मुरझाई कुत्ता दुम दबा कर भागा बिल्ली से घबरा कर भागा देख ये मंज़र सब घबराए बत्तख़ को अब कौन बचाए

Ghazanfar
WhatsAppXTelegram
Create Image