Kuch Alfaaz

शरीर में कोई तड़प सी होगी या कोई आदत सी पड़ी होगी कई दिनो की कई चीज़ो की भूक तो होगी कोई मक़्सद होगा या यूँँ ही ज़िंदगी नंगे पाँव की दौड़ होगी धूप को पर्दों से वापस भेज दिया अमीरों ने वो जा कर कई आँखों में अँधेरे भर रही होगी कुछ है नहीं टकराने को क्या उसी कारन मायूसी में लिपटी नींदें फैल के सो रही होगी ख़्वाबों में परियाँ खींच के लाई जाती होंगी बेबसी चंद निवालों से गले उतारी होगी महफ़िलों में कौन सी ख़ासियत बटती होगी कितनी ऊँचाई पे सपने रखे जाते होंगे क्या ख़्वाबों की परीभाषा भी पढ़ाई जाती होगी आँखों से बहती ज़िद से हासिल क्या होता होगा क्या टूटने पे फूट फूट के रोती होंगी कौन से क़िस्से होंगे जो ख़ाली पेट हँसी निकलती होगी बुख़ार में आराम के लिए कौन से बहाने धरते होंगे गाड़ियों के टायर के निशान सीने पे पड़ते होंगे सड़कों पे कई बचपन भूक में दब के मरते होंगे

WhatsAppXTelegram
Create Image