मौजूदगी बिन तेरी याद आँख में लिए मैं अँधेरी रात नहीं करता सब भूल कर पी लेता हूँ मगर ये मैं तेरी बात नहीं करता तू मेरा वो इक ख़्वाब है जिस को इक उम्र जिया था मैं ने इक दर्द है नाम जिस का ख़ुशियों से पहले लिया था मैं ने तू वो टूटी हुई ख़्वाहिश है जिस के टुकड़ों को जोड़ रखा है तू ही मेरा वो दिल है जो अपने हाथों से तू ने तोड़ रखा है मेरे लिए हर प्रेम गीत के सब अश'आर तेरे नाम पे हैं तेरी तस्वीर से मेरी बीनाई है हाथ लिखने के काम पे हैं तेरे न होने के सबब मैं मौत की ख़्वाहिश कर लेता हूँ तेरे आश्कार की उम्मीद तले मैं जीते जी मर लेता हूँ
Create Image