Kuch Alfaaz

बचपन से माँ की दी हुई सीख पर चली हूँ मैं आज भी चल रही हूँ और आगे भी चलना चाहती हूँ पर कभी कभी महसूस होता है थकन का एक बोझ अपने दिल और दिमाग़ पर अक्सर ज़ेहन में उठते हैं कई सवाल क्या हासिल होना है मुझे इस राह पर कब तक यूँँ ही चलती रहूँगी अपने चारों जानिब जब देखती हूँ झूट की ऊँची इमारतें तो ख़याल आता है मेरा सच तो सहरा में उड़ती ख़ाक सा है मेरा वजूद यक-ब-यक अनासिर का ढेर लगता है और मैं ख़ुद से ही घबरा जाती हूँ सहम जाती हूँ फिर याद आती है माँ की बचपन में दी हुई सीख सफल वही होते हैं जो सच्चे होते है ये ख़याल आते ही नए जोश में अपने थके बिखरे टूटे बदन को समेट कर ख़ाक से चट्टान की शक्ल इख़्तियार करती हूँ और तय्यार करती हूँ ख़ुद को एक बार फिर झूट की इमारतों से जंग करने के लिए

WhatsAppXTelegram
Create Image