धरती कितनी अच्छी है धरती कितनी प्यारी है धरती पेड़ उगाती है धरती फूल खिलाती है धरती रंग बनाती है धरती नूर लुटाती है धरती कितनी अच्छी है धरती कितनी प्यारी है धरती सब को पानी दे चेहरा सब को धानी दे सब को जोश जवानी दे ख़ूँ में मस्त रवानी दे धरती कितनी अच्छी है धरती कितनी प्यारी है धरती ठोर ठिकाना दे धरती सब को दाना दे मौसम सब्ज़ सुहाना दे सुख का एक ख़ज़ाना दे धरती कितनी अच्छी है धरती कितनी प्यारी है
Create Image