Kuch Alfaaz

दूर गगन के किसी छितिज पर चमक रहे कुछ तन्हा तारे शायद वो बेचैन भी होंगे  अलग थलग जो हैं बेचारे फिर भी पल भर को अपनी वो चमक नहीं खोते हैं फिर हम क्यूँ हँसना भूल हैं जाते  जब दुखी कभी होते हैं हर एक लहर जो उठती है  वो सागर से बावस्ता है इन लहरों के आपस में भी  कोई गहरा रिश्ता है मगर लहर सागर में कोई  कहाँ ठहर पाती है हर एक लहर आ कर यूँँ तट पर टूट बिखर जाती है सैलाब मगर दरिया में फिर भी बंद नहीं होते हैं फिर हम क्यो हँसना भूल हैं जाते जब दुखी कभी होते है फिर हम क्यो हँसना भूल हैं जाते जब दुखी कभी होते हैं

WhatsAppXTelegram
Create Image