Kuch Alfaaz

वो मौज इक मक़ाम से उफ़ुक़ की सम्त फैलती चली गई वो एक दाएरे से सैकड़ों हसीन दाएरों में देखते ही देखते बदल गई हर एक दाएरे में आफ़्ताब था हर एक दाएरे में सुर्ख़ ज़हर था हर एक दायरा हयात-ए-जावेदाँ हर एक दाएरे में मर्ग-ए-शादमाँ वो एक थी हज़ार सूरतों में मेरे सामने तुलूअ''' जब हुई तो मेरा आसमान बन गई नई अज़ीम लज़्ज़तों के दरमियाँ मैं अपने मुश्तइ'ल मक़ाम से उफ़ुक़ की सम्त फैलता चला गया हिसार-ए-मर्ग ज़िंदगी को रौंदता चला गया

Balraj Komal
WhatsAppXTelegram
Create Image