चमक मेरा तसव्वुर ख़ुशियों का झोंका लम्स-ए-रुख़-ए-गुल राहत-ए-शब-ए-महताब फ़रहत-ए-सुब्ह-ए-बहार नग़्मगी भूक दर्द की कसक ग़म-ए-बेचारगी अज़्म-ए-जवाँ सूरत-हा-ए-यारान-ए-बे-यार एहसास-ए-सिलसिला-ए-हा-ए-मक्र-ओ-फ़रेब नक़्श-हा-ए-कश्मकश-ए-मर्ग-ओ-ज़ीस्त कर्ब-ए-ख़ाक-ए-हीरोशीमा इदराक-ए-रग में ये चुभते हुए लाखों नश्तर शिद्दत-ए-दर्द तू मैं हर कोई जो निगह-ओ-दिल में आए रोटी एटम-बम तू मैं धुँदलका लम्हे की मौत एक और लम्हे की जल्वागरी उम्र यूँँ ही तमाम होती है
Create Image