Kuch Alfaaz

वो फ़ुरात के साहिल पर हों या किसी और किनारे पर सारे लश्कर एक तरह के होते हैं सारे ख़ंजर एक तरह के होते हैं घोड़ों की टापों में रौंदी हुई रौशनी दरिया से मक़्तल तक फैली हुई रौशनी सारे मंज़र एक तरह के होते हैं ऐसे हर मंज़र के बा'द इक सन्नाटा छा जाता है ये सन्नाटा तब्ल-ओ-अलम की दहशत को खा जाता है सन्नाटा फ़रियाद की लय है एहतिजाज का लहजा है ये कोई आज की बात नहीं है बहुत पुराना क़िस्सा है हर क़िस्से में सब्र के तेवर एक तरह के होते हैं वो फ़ुरात के साहिल पर हों या किसी और किनारे पर सारे लश्कर एक तरह के होते हैं

WhatsAppXTelegram
Create Image