nazmKuch Alfaaz

उसे कहना बिछड़ने से मुहब्बत तो नहीं मरती बिछड़ जाना मुहब्बत की सदाकत की अलामत है मुहब्बत एक फितरत है, हाँ फ़ितरत कब बदलती है सो, जब हम दूर हो जाएँ, नए रिश्तों में खो जाएँ तो ये मत सोच लेना तुम, के मुहब्बत मर गई होगी नहीं ऐसे नहीं होगा मेरे बारे में गर तुम्हारी आँखें भर आएँ छलक कर एक भी आँसू पलक पे जो उतर आए तो बस इतना समझ लेना, जो मेरे नाम से इतनी तेरे दिल को अक़ीदत है तेरे दिल में बिछड़ कर भी अभी मेरी मुहब्बत है मुहब्बत तो बिछड़ कर भी सदा आबाद रहती है मुहब्बत हो किसी से तो हमेशा याद रहती है मुहब्बत वक़्त के बे-रहम तूफ़ान से नहीं डरती

Mohsin Naqvi10 Likes

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Mohsin Naqvi's nazm.

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Mohsin Naqvi.